गोभी मटर की मसाले वाली सब्जी|Gobhi matar ki masale wali sabji

Gobhi Matar ki Masala Wali Sabzi Just In 30 Minutes
Gobhi Matar ki Sabzi Awesome Food pinit

गोभी मटर की मसाले वाली सब्जी आपने आलू और गोभी की सूखी या रसे वाली सब्जी तो बहुत खाई होगी पर क्या कभी आपने गोभी और मटर की सब्जी खाई है| गोभी मटर की सब्जी आमतौर पर आप सभी ने खाई होगी पर कभी गोभी मटर की सब्जी को कुछ अलग तरीके से बनाने का सोचा है आपने जैसा कि सर्दियों के पहले ही गोभी बाजार में दिखाई देने लगती है और यह खाने में सभी को बेहद पसंद होती है मटर तो सभी सीजन में मिल जाते हैं सर्दियों में ताजा मटर मिल जाती है और बाकी मौसम में फ्रोजन मटर मिल जाती है|

गोभी मटर की मसाले वाली सब्जी|Gobhi matar ki masale wali sabji

Difficulty: Intermediate Prep Time 15 min Cook Time 29 min Total Time 44 mins
Servings: 4
Best Season: Suitable throughout the year

Description

गोभी मटर की सब्जी शादियों में या फिर किसी फेस्टिवल में खास तौर पर बनाई जाती है| गोभी मटर की सब्जी को बहुत तरीके से बनाई जाती है| बहुत से लोग गोभी और मटर की सब्जी को सुखी बनाते हैं और बहुत से लोग गोभी और मटर को मसाले के साथ बनाना पसंद करते हैं दोनों ही तरीके से बनाई गई गोभी और मटर की सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है| बहुत से लोग गोभी और आलू की सब्जी बनाना पसंद करते हैं|गोभी को गाजर के साथ भी बनाते हैं| गोभी की कढ़ी आदि विभिन्न तरीके से बनाई जाती है, गोभी की सब्जी तो चलिए आज हम लोग इस ब्लॉग में गोभी मटर की मसाले वाली सब्जी कैसे बनाते हैं? 

 

Ingredients Quantity

Instruction

गोभी मटर की सब्जी बनाने की विधि:-

  1. • गोभी मटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को बड़े टुकड़ों में काटकर धूल कर रख लेंगे| और मटर को छीलकर रख लेंगे |

  2. • गोभी मटर की सब्जी बनाने के लिए एक कढ़ाई लेंगे, कढ़ाई को गर्म कर लेंगे|

  3. • जब कढ़ाई गरम हो जाएगी तब हम इसमें तेल डालेंगे गोभी को तलने के लिए| तेल गरम हो गया है

  4. • अब हम गोभी को भी डाल देंगे और इसे सुनहरा होने तक फ्राई करेंगे| गोभी को फ्राई होने में लगभग 4 से 5 मिनट लग जाएगा आंच को मध्यम पर ही रखेंगे|

  5. • अब गोभी हमारी फ्राई हो गई है एक प्लेट में इसको निकाल लेंगे|

  6. • अब उसी कढ़ाई में गोभी मटर की सब्जी बनाने के लिए तेल लेंगे तेल जब गर्म हो जाएगा|

  7. • तब हम इसमें मेथी दाना,जीरा थोड़ी सी हीग डाल देंगे जिससे गोभी का बादीपन खत्म हो जाएगा| एक से दो तेजपत्ता भी डाल देंगे सारी चीजों को 30 सेकंड के लिए फ्राई करेंगे|

  8. • अब कट कटे हुए प्याज डालेंगे| प्याज को सुनहरा होने तक तलेंगे| प्याज हमारी जल्दी तल जाए उसके लिए प्याज में थोड़ा सा नमक डाल देंगे जिससे प्याज हमारी जल्दी सुनहरी हो जाएगी|

  9. • अब हम अदरक और लहसुन का पेस्ट डालेंगे| और इसे भी 1 से 2 मिनट तक भून लेंगे |

  10. • जब तक कि अदरक और लहसुन का कच्चा पन खत्म नहीं हो जाता है और यह अच्छे से भून नहीं जाता है|

  11. • अब एक छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डालेंगे| जिससे हमारी गोभी और मटर की सब्जी का रंग बहुत अच्छा आएगा और वह देखने में बिल्कुल जैसे शादी पार्टी में बनती है उस तरह से लगेगी|

  12. • अब टमाटर का पेस्ट डालेंगे और बाकी सारी चीजों के साथ में टमाटर के पेस्ट को अच्छे से टमाटर का पेस्ट बुनने में लगभग 3 से 4 मिनट लग जाएगा जब टमाटर से ऊपर तेल आने लगे तब हम इसमें अपने भुनेगे|

  13. • अब सूखे मसाले डालेंगे| हल्दी, धनिया पाउडर, नमक स्वाद के अनुसार,जीरा पाउडर सारे मसालों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे और दो से तीन हरी मिर्ची डाल देंगे |

  14. • उसके बाद हम थोड़ी सी दही डालेंगे| दही डालने से गोभी मटर का सब्जी का स्वाद बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और इसी 1 से 2 मिनट तक हम भून लेंगे|

  15. • अब हरी मटर के दाने को डाल देंगे| और इसे अच्छे से मसालों के साथ में मिला लेंगे| फिर आधा कप पानी डाल देंगे और ढककर 5 से 7 मिनट तक पका लेंगे जिससे मटर और मसाला अच्छे से पक जाएगा|

  16. • अब हम तली हुई गोभी डाल देंगे| और इसको मसाले और मटर के साथ मिक्स कर लेंगे|

  17. • अब एक कप पानी डाल देंगे या फिर पानी आप आप की सब्जी के अनुसार डाल सकते हैं| कम या ज्यादा और पानी को सब्जी में मिक्स करके ढक कर रख देंगे|

  18. • सब्जी को मध्यम आंच पर 6 से 7 मिनट तक फिर से पका लेंगे| जिससे सब्जी हमारी अच्छे से पक जाएगी|

  19. • अब ऊपर से गोभी और मटर कि सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए गरम मसाला डाल देंगे| और थोड़ी सी हरी धनिया डाल देंगे|

  20. • दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे सब्जी के साथ|

गोभी मटर की सब्जी को किसके साथ सर्व करें:-

  1. गोभी और मटर की सब्जी आप पूरी के साथ पराठे के साथ कुल्चा और नाम के साथ सर्व कर सकते हैं|

  2. गोभी मटर की सब्जी चावल और पुलाव के साथ भी सर्व कर सकते हैं|

गोभी मटर की सब्जी आप और किस तरीके से बना सकते हैं:

  1. गोभी मटर की सब्जी सुखी भी बना सकते हैं वह भी को आलू के साथ भी बनाया जाता है|

  2. गोभी मटर की सब्जी को बहुत सारी हरी सब्जी मिलाकर मिक्स सब्जी बनाई जाती है|

  3. गोभी की कड़ी भी बनाई जा सकती है|

गोभी मटर की रेसिपी का स्वाद कैसे बढ़ाएं:-

  1. गोभी मटर की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए मटर और गोभी को फ्राई करके डालें|

  2. जिसे सब्जी का स्वाद बहुत ज्यादा बढ़ जाता है| गोभी मटर की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए मसाले में किचन किंग मसाला का इस्तेमाल करके आप सब्जी का स्वाद बढ़ा सकते हैं| गोभी मटर की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए फेस क्रीम और दही का इस्तेमाल करके सब्जी का स्वाद बढ़ाया जा सकता है|

  3. गोभी मटर की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए खड़े मसाले का भी इस्तेमाल कर के साथ बढ़ाया जा सकता है|

Note

  • गोभी मटर की सब्जी बनाते समय गोभी को आप बहुत ज्यादा पकाए नहीं नहीं तो गोभी ओवर cook ho जाती है|, और गल जाती हैं जो खाने और देखने में अच्छी नहीं लगती है|
  • गोभी मटर की सब्जी बनाते समय सब्जी को मध्यम आंच पर ही पकाएं जिसे सब्जी का स्वाद बहुत अच्छा आता है|
Keywords: gobhi, gobhi ki sabzi, gobhi matar ki sabzi, gobhi curry, indian curry, gobhi ki sabzi kaise banaye, cwaliflour recipe, fulgobhi ki sabzi,

Did you make this recipe?

Tag @Awesomefood10 on Instagram and hashtag it #awesomefood #deliciousrecipes so we can see all your recipes

Pin this recipe and share it with your followers.

pinit
Recipe Card powered by Delicious Recipes
Komal Sonkar

Komal Sonkar

Awesome Food

Hey Friends I am Komal Sonkar, I am a Social media influencer who loves to cook and share my Experience with you in the form of this Blog also I Love to travel and adore fashion so much and I am present on various social media platform Follow or Subscribe me  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *